लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू ने खोली मोदी की पोल, बताया 2014 में क्यों किया था BJP से गठबंधन

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 7, 2018 20:19 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने बताया है कि मोदी की किस बात में आकर उन्होंने बीजेपी से गठबंधन किया था।

Open in App

हैदराबाद, 7 अप्रैलः तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। नायडू का कहना है कि उन्होंने साल 2014 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से गठबंधन या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। बल्कि पीएम मोदी खुद चलकर उनके पास आए थे।

नायडू के अनुसार मोदी ने नायडू के पास आकर कहा कि वे आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए काफी सहानुभूति रखते हैं। ऐसे में अगर दोनों पार्टियां साथ आकर काम करेंगी तो प्रदेश के विकास में काफी मददगार साबित होगा। साथ ही आंध्र प्रदेश की समस्याओं के निदान में भी आसानी होगी बस इसी के आधार पर टीडीपी बीजेपी के साथ गई। (जरूर पढ़ेंः यौन उत्पीड़न से तंग आकर तेलुगु एक्ट्रेस ने सरेआम उतार दिए कपड़े, देखकर दंग रह गए लोग!)

उनका कहना है कि पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होने के बाद ही पूरे देश के सामने उनकी समस्या आ पाई। नहीं तो बीते चार सालों से गठबंधन में होने के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई जिक्र तक नहीं हो पा रहा था। केंद्र की सरकार लगातार कई नियम कानून बनाए जा रही थी। लेकिन उनमें कभी हमारी भावनाओं को नहीं समझा गया। ना ही हमारी समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई कदम उठाया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चार साल तक एनडीए में सहयोगी रहने के बाद टीडीपी ने बीजेपी से नाता तोड़ा है। और हालिया बजट सत्र में टीडीपी प्रमुखता से बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में अहम भूमिका निभा रही थी। इसके अलावा अगले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के प्रमुख विरोधी के तौर पर उभर रही है। बीते लोकसभा चुनाव में टीडीपी चौथी बड़ी बनकर उभरी थी, उसने 16 संसदीय क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"