लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते हुए हादसों में पिछले 24 घंटो में दस की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2018 20:54 IST

इस दौरान कन्नौज में सबसे ज्यादा 24 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी। इसके अलावा मिर्जापुर में 17, मुसाफिरखाना तथा पट्टी में 14-14 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई है।

Open in App

लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाको में वर्षा जनित हादसों में पिछले 24 घंटो में दस लोगो की मौत हो गयी ।

उप्र राहत आयुक्त कार्यालय से आज शाम जारी एक बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटो में राज्य के विभिन्न जिलों में दस लोगो की मौत भारी बारिश के कारण हुये हादसों में हुई। उनमें आज दो लोगों की बहराइच में तथा एक की लखीमपुर खीरी जिले में मौते हुई ।

बयान के मुताबिक 25 अगस्त को बस्ती में दो, जबकि कुशीनगर, उन्नाव, कानपुर देहात, बरेली और इलाहाबाद में एक एक व्यक्ति की मौत हुई थी ।

इस बीच, आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सक्रियता की वजह से पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों और पश्चिमी भागों में अनेक जगहों पर बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई।

इस दौरान कन्नौज में सबसे ज्यादा 24 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी। इसके अलावा मिर्जापुर में 17, मुसाफिरखाना तथा पट्टी में 14-14, ठाकुरद्वारा में 12, अलीगंज, भोगांव, छिबरामऊ, फूलपुर और चुनार में 11-11, बिलारी में 19, मिश्रिख और वाराणसी में नौ-नौ, अयोध्या तथा बहेड़ी में आठ-आठ, नवाबगंज, बाराबंकी, सफीपुर तथा बहराइच में सात-सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या तथा तुर्तीपार (बलिया) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में लाल चिह्न के ऊपर बना हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ