लाइव न्यूज़ :

जी-20 समिट के कारण दिल्ली से आने और वहां से खुलने वाली 250 ट्रेनें होंगी प्रभावित, जानें किन-किन रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा असर

By आजाद खान | Updated: September 3, 2023 09:18 IST

बता दें कि 9 से 10 सितंबर तक दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन का आयोजन होने वाला है जिसमें दुनिया भर के 19 देश शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्‍ली में जी-20 का शिखर सम्‍मेलन 9 और 10 सितंबर को होना है। ऐसे में नॉर्दन रेलवे की अगर माने तो इस दौरान करीब 250 ट्रेनें प्रभावित होगी। यही नहीं कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा तो कुछ के रास्ते को बदला जाएगा।

नई दिल्‍ली: जी-20 शिखर सम्‍मेलन के आयोजन को लेकर भारी संख्या में ट्रेन सेवा भी प्रभावित रहने वाली है। इसकी जानकारी देते हुए नॉर्दन रेलवे ने बताया है कि दिल्‍ली से आने और जाने वाली करीब ढाई सौ ट्रेनों पर जी-20 का असर होगा। यही नहीं इस कारण 207 ट्रेन भी कैंसिल की जाएगी। 

बता दें कि रेल यातायात पर यह असर 8 से 10 सितंबर तक देखा जाएगा। यही नहीं जो ट्रेन नई दिल्ली को आती थी या फिर यहां से छुटती थी, उनका भी स्टेशन बदल दिया जाएगा और उन्हें गाजियाबाद या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भेज दिया जाएगा और ये यहां से ही इस दौरान खुलेगी। 

इन रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा असर

नॉर्दन रेलवे के अनुसार, 9 सितंबर को 90 से ज्यादा ट्रेन को रद्द किया गया है। साथ ही उसके अगले दिन 10 सितंबर को 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है। यही नहीं 15 ऐसी ट्रेने भी है जिनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है। 6 ट्रेन ऐसी है जिन्हें दूसरे रूट से यानी इनका रास्ता बदला गया है। नॉर्दन रेलवे ने यह भी बताया कि 36 ट्रेन ऐसी है जो अपने गंतव्‍य से पहले के स्‍टेशनों तक ही जाएगी। 

रेलवे ने बताया कि दिल्ली से हरियाणा के सोनीपत-पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी और पलवल रूट पर चलने वाली ट्रेन काफी प्रभावित होगी। यही नहीं दिल्ली-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल और रेवाड़ी-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें 11 सितंबर को रद्द रहेंगी। 

9 से 10 सितंबर तक चलेगा जी-20 का शिखर सम्‍मेलन

बता दें कि नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 का शिखर सम्‍मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में दुनिया के 19 देश शामिल होंगे। इन देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ जैसे देश और संघ शामिल है।  

टॅग्स :New Delhiजी20Railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos