लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर, आखिरकार मुंबई के 'डब्बावालों' ने 31 मार्च तक सेवाएं निलंबित की, ऐसा पहली बार हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 14:17 IST

कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए मुंबई के डब्बेवालों ने 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक अपनी सेवाएं बंद कर दी है। सुबह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के डब्बेवालों ने 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक अपनी सेवाएं बंद कर दी है।मुंबई के डब्बेवालों रोजाना 2 लाख से ज्यादा टिफीन डिलिवरी करते हैं।

मुंबईः मुम्बई के मशहूर टिफिन डिलीवरी वाले डब्बावालों ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वह 31 मार्च तक अपनी सेवाएं निलंबित कर रहे हैं।

मुम्बई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने बताया कि सेवाएं एहतियाती तौर पर शुक्रवार से निलंबित रहेंगी। तालेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से ट्रेनों और बसों में बेवजह यात्रा ना करने की अपील की थी, जिसको ध्यान में रखते हुए संघ ने टिफिन डिलीवरी सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया।

कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए मुंबई के डब्बेवालों ने 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक अपनी सेवाएं बंद कर दी है। सुबह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली।आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि डब्बेवालों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न आए अपने काम को लेकर किसी भी तरह की देरी तक देखने को नहीं मिली थी। लेकिन कोरोना के कहर से ये डब्बेवाले भी डर गए हैं, उन्हें भी अपना काम बंद करना पड़ा। इस खबर से कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 

कोरोना वायरस हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। बाजार, रेलवे, सिनेमाहॉल, जिम, क्लासेस, स्कूल, कॉलेज आदि बंद किए जा चुके हैं। इससे जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है। मुंबई में डब्बेवालों का बहुत ही अहम रोल है। ये हर दिन लगभग 2 लाख डब्बे की डिलेवरी करते हैं। आप सोच सकते हैं कि अगर डब्बेवालों ने कुछ समय के लिए सेवा बंद कर दी तो कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

बता दें कोरोना वायरस भारत में धीरे-धीरे आग की तरह फैल रहा है। अबतक इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। आलम तो ये है कि डॉक्टर भी इलाज करते करते खुद वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में एक संदिग्ध ने खुदकुशी कर ली जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस से भारत में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण