लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, सीएम समेत सभी जनप्रतिनिधियों का कटेगा 60% वेतन

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2020 14:03 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तेलंगाना सरकार के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायक और विधान पार्षद प्रतिनिधियों के मार्च महीने के वेतन में 60 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र सरकार ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों की सैलरी में कटौती का निर्णय लिया है।तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला।

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार ने आदेश दिया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों और विधान पार्षद प्रतिनिधियों के मार्च महीने के वेतन में 60 फीसदी की कटौती की जाएगी। दरअसल, पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। इस घातक वायरस की वजह से देश के कई राज्यों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो रही है।

ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायक और विधान पार्षद प्रतिनिधियों की सैलरी में कटौती की जाए। यही नहीं, राज्य के सभी आला-अधिकारीयों और कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की जाएगी। जहां एक ओर मार्च महीने के वेतन में अधिकारियों की 50 प्रतिशत सैलरी कटेगी तो वहीं दूसरी ओर ग्रेड सी के कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी, जबकि ग्रेड डी कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। 

मालूम हो, हाल ही में तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार ने फैसला किया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मार्च महीने के वेतन में 75 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनातेलंगानामहाराष्ट्रके चंद्रशेखर रावअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो