लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कारण विपक्षी एकता की पहल पर लग सकता है ग्रहण

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2023 17:41 IST

महाबैठक से महज पांच दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सामने बड़ी शर्त रख दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सामने बड़ी शर्त रख दी है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आने से मना कर दिया हैइस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे

पटना: भाजपा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकजुटता की पहल पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। हालांकि, विपक्षी दलों की महाबैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बीच महाबैठक से महज पांच दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सामने बड़ी शर्त रख दी है। जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आने से मना कर दिया है। इसके बाद उन्हें मनाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि इस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने पर संशय के बादल छा गए हैं। दरअसल, शनिवार को टीएमसी प्रमुख ने ऐलान कर दिया कि कांग्रेस अगर बंगाल में सीपीएम के साथ चुनाव लड़ेगी तो वह भाजपा के खिलाफ उनके समर्थन की उम्मीद न करें। 

ममता ने कहा कि कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है। वे संसद में हमारा सहयोग चाहते हैं। हम भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हैं। लेकिन बंगाल में सीपीएम से हाथ मिलाने के बाद आप हमसे सहयोग मांगने न आएं। ऐसे में अब इस बात पर संशय की स्थिति बन गई है कि जिस बैठक के लिए खुद ममता बनर्जी ने पहल की वे खुद इस बैठक में आएंगी या नहीं? 

अब ऐसे में इस बात की चर्चा तेज है कि पटना में जिस महाबैठक की पहल खुद ममता बनर्जी ने की थी, वे हीं इससे गायब रहेंगी तो अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच क्या संदेश जाएगा। या फिर कांग्रेस दीदी की शर्त मान लेगी और केंद्र की सत्ता के लिए बंगाल में टीएमसी से समझौते के लिए राजी हो जाएगी। 

इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि ममता बनर्जी खुद न आकर अपनी पार्टी के किसी अन्य नेता को महाबैठक में भेजने की योजना बना रहीं हो। हालांकि, नीतीश कुमार ने पहले ही सभी विपक्षी दलों को दो टूक कह दिया है कि बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का होना जरूरी है। 

नीतीश के बंगाल दौरे पर ममता ने कहा था वे पटना आएंगी। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 23 जून को होने वाली महाबैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे के साथ ममता बनर्जी का आमना-सामना होता है या केंद्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार के एकजुटता की कोशिश विफल हो जाती है।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारममता बनर्जीराहुल गांधीकांग्रेसटीएमसीएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल