लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इस भारतीय को दुनिया कर रही सलाम, दुबई में लॉकडाउन के बीच पहुंचा रहा लोगों तक खाना

By भाषा | Updated: March 30, 2020 17:48 IST

संयुक्त अरब अमीरात में वायरस का प्रसार रोकने के लिए पांच अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। खाद्य सामग्री की आपूर्ति को इस लॉकडाउन से छूट दी गई है।

Open in App

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में पांच अप्रैल तक लागू लॉकडाउन के दौरान दुबई में एक भारतीय अपनी मोटरसाइकिल से लोगों तक खाना पहुंचा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के 570 मामलों की खबर है और अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।

संयुक्त अरब अमीरात में वायरस का प्रसार रोकने के लिए पांच अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। खाद्य सामग्री की आपूर्ति को इस लॉकडाउन से छूट दी गई है।

पिछले 15 साल से दुबई में काम कर रहे 42 वर्षीय मुरली शंबानाथम ने कहा कि उन्होंने ऐसी स्थिति की कभी कल्पना तक नहीं की थी। खिलजी टाइम्स की सोमवार को प्रकाशित एक खबर में मुरली के हवाले से कहा गया है ‘‘इस नौकरी की जरूरत किसी को भी होगी। भोजन जरूरी है और किसी को भी भोजन से वंचित कैसे रखा जा सकता है। अगर हम घर से बाहर न निकलें तो उन लोगों का पेट कैसे भरेगा जो घरों में भोजन तैयार नहीं कर पा रहे हैं।’’

मुरली का चार सदस्यीय परिवार तमिलनाडु के अरियालुर शहर में रहता है। कोरोना वायरस के खतरे से अच्छी तरह अवगत मुरली का कहना है ‘‘मैं पूरी तरह सावधानी बरत रहा हूं। मास्क, दस्ताने, दूरी, सफाई सबका ध्यान रखता हूं। ग्राहक इंतजार कराए बिना बाहर आते हैं। मैं खाद्य सामग्री के पैकेट को ऊपर से और ग्राहक नीचे से पकड़ते हैं। बस...’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदुबईइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला