लाइव न्यूज़ :

ड्रग लेने वालों और कम मात्रा के साथ पाए जाने वालों को जेल भेजने से बचें: सामाजिक न्याय मंत्रालय

By विशाल कुमार | Updated: October 24, 2021 08:42 IST

कुछ दिनों पहले भेजे गए अपने सुझाव में मंत्रालय ने व्यक्तिगत उपभोग के लिए कम मात्रा में ड्रग्स पाए जाने को अपराध से मुक्त करने की मांग की है. इसने एनडीपीएस अधिनियम में संशोधन का सुझाव दिया है ताकि उन लोगों का इलाज किया जा सके जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं या पीड़ितों के रूप में उन पर निर्भर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व विभाग ने कई मंत्रालयों और विभागों से एनडीपीएस कानून में सुझाव मांगा था.सामाजिक न्याय मंत्रालय की नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की सिफारिश.

नई दिल्ली: नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की समीक्षा करने के अपने सुझाव में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं और नशेड़ियों के लिए अधिक मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की सिफारिश करते हुए जेल भेजने से बचने के लिए कहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले भेजे गए अपने सुझाव में मंत्रालय ने व्यक्तिगत उपभोग के लिए कम मात्रा में ड्रग्स पाए जाने को अपराध से मुक्त करने की मांग की है. इसने एनडीपीएस अधिनियम में संशोधन का सुझाव दिया है ताकि उन लोगों का इलाज किया जा सके जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं या पीड़ितों के रूप में उन पर निर्भर हैं, उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए भेजा जाना चाहिए, न कि जेल की सजा दी जानी चाहिए.

पिछले महीने एनडीपीएस कानून का केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण राजस्व विभाग ने गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, एनसीबी और सीबीआई सहित कई मंत्रालयों और विभागों से उनकी आपत्तियों के साथ कानून में बदलाव का सुझाव भी मांगा था.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर अपना सुझाव दिया जो कहता है कि नशीली दवाओं के उपयोग का अपराधीकरण केवल धब्बा लगाने का काम करता है और समस्या को बढ़ा सकता है. बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के ड्रग नियंत्रण सम्मेलनों के कार्यान्वयन के लिए एक स्वतंत्र, अर्ध-न्यायिक निकाय है.

टॅग्स :NDPSसीबीआईRevenue DepartmentNCB MumbaiCBI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?