लाइव न्यूज़ :

नए नियमों के तहत ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य : अधिकारी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:34 IST

Open in App

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि ड्रोन से संबंधित नए नियमों के तहत इन उपकरणों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और एजेंसियां ​​ट्रैकिंग प्रणाली के जरिये संदिग्ध उपकरणों की पहचान कर सकेंगी। ड्रोन नियम, 2021, बुधवार को जारी किए गए। इसने मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 की जगह ली है, जो 12 मार्च को लागू हुआ था। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि ड्रोन नीति के अभाव में, इन उपकरणों को पंजीकृत नहीं किया जाता था और यह भी तय नहीं किया गया था कि उन्हें कहां उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि नए मानदंड सभी ड्रोन के पंजीकरण को निर्धारित करते हैं और इनके तहत विशिष्ट ट्रैकिंग तंत्र काम करेगा।नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने ड्रोन के दुरुपयोग और सुरक्षा जोखिम पर एक सवाल के जवाब में कहा, ''इस नियम में हमें संदिग्ध ड्रोन की पहचान करने की सुविधा प्रदान की गई है।'' उन्होंने कहा कि हर कार का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और यह जानने के लिए एक तंत्र होता है कि इसका मालिक कौन है। खरोला ने कहा, ''ड्रोन के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। नियमों में प्रावधान है कि भविष्य में प्रत्येक ड्रोन की एक पहचान होगी। पहली चुनौती एक अच्छे ड्रोन और एक खराब ड्रोन की पहचान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज