लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर से 'मारपीट' मामले में परिजनों ने की सीएम से मुलाकात, आईपीएस अधिकारी का तबादला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 18:34 IST

गावस्कर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्निग्धा ने उससे अभद्र भाषा में बात की और अपने मोबाइल फोन से उसकी गर्दन और कंधे पर वार किया।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जून: बेटी द्वारा एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी की पिटाई करने के बाद परेशानियों में घिरे केरल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सुदेश कुमार का आज तबादला कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुमार को अभी नई तैनाती नहीं दी गई है और उन्हें यहां पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। कुमार सशस्त्र पुलिस बटालियन के प्रमुख भी हैं। 

गौरतलब है कि कुमार की 28 वर्षीय बेटी स्निग्धा ने उनके सरकारी ड्राइवर गावस्कर की कल कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। गावस्कर के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की थी और उन्हें घटना के संबंध में एक शिकायत सौंपी थी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आईपीएस अधिकारी की बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक विवाद खड़ा कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों की निजी सेवा में लगे कई पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार की शिकायत की है।

पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने कहा कि पुलिस ड्राइवर की शिकायत पर उचित और प्रभावी जांच की जाएगी।उन्होंने कहा कि इन आरोपों की भी जांच की जाएगी कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी कनिष्ठ अधिकारियों और विभाग के वाहनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत स्निग्धा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि उसकी शिकायत पर भी गावस्कर के खिलाफ महिला का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना के बाद ड्राइवर को अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा था।

गावस्कर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्निग्धा ने उससे अभद्र भाषा में बात की और अपने मोबाइल फोन से उसकी गर्दन और कंधे पर वार किया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब स्निग्धा और उसकी मां सुबह की सैर के लिए जा रहे थे। गावस्कार ने शिकायत में बताया कि वाहन लाने में देरी से नाराज होकर आईपीएस अधिकारी की बेटी ने उससे पहले अभद्र भाषा में बात की और बाद में मारपीट की।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल