लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और इजराइल के बाद 'इनर्शियल गाइडेड बम' का सफल परीक्षण करने वाला तीसरा देश बना भारत

By विकास कुमार | Updated: May 28, 2019 18:48 IST

डीआरडीओ के इस सफल परीक्षण के बाद भारत भी अमेरिका और इजराइल के कतार में खड़ा हो गया है. इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम होने के कारण खराब विजिबिलिटी में भी यह अपने टारगेट को ढूंढ कर उस पर सटीक हमला करता है.

Open in App
ठळक मुद्देइस बम का कुल भार 500 किलोग्राम है. यह इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम के द्वारा संचालित होती है जो कि इसे कठिन परिस्थितियों में भी सटीक हमले करने की क्षमता प्रदान करता है.

बीते शुक्रवार को डीआरडीओ ने राजस्थान के पोखरण में 500 किलोग्राम के 'इनर्शियल गाइडेड बम' का सफल परीक्षण किया था. यह तकनीक अमेरिका और इजराइल की सेना इस्तेमाल करती है.

डीआरडीओ ने पोखरण में यह सफल परीक्षण किया था जिसके बाद भारत की रक्षा ताकतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. यह टेस्ट सुखोई फाइटर विमान से किया गया था जो कि अपने टारगेट को भेदने में शत-प्रतिशत सफल रहा. 

परीक्षण के बाद डिफेंस मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई थी कि बम अपने टारगेट को भेदने में सफल रहा है. यह अपने साथ किसी भी तरह के वारहेड को ले जाने में सक्षम है. 

इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बम लेजर गाइडेड बम का अपग्रेडेड वर्जन है. यह इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम के द्वारा संचालित होती है जो कि इसे कठिन परिस्थितियों में भी सटीक हमले करने की क्षमता प्रदान करता है. 

DRDO की उपलब्धि 

डीआरडीओ के इस सफल परीक्षण के बाद भारत भी अमेरिका और इजराइल के कतार में खड़ा हो गया है. इस बम का कुल भार 500 किलोग्राम है. इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम होने के कारण खराब विजिबिलिटी में भी यह अपने टारगेट को ढूंढ कर उस पर सटीक हमला करता है. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इनर्शियल गाइडेड सिस्टम का मतलब एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है जो लगातार किसी मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, फाइटर प्लेन और सबमरीन की पोजीशन, वेग और त्वरण की स्थिति का सटीक अंदाजा लगाती है और उसके अनुरूप अपने हमले की प्लानिंग को हर पल बदलते हुए सटीक निशाना साधता हो. 

स्पाइस-2000 बम से ज्यादा ख़तरनाक

बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में स्पाइस-2000 बम का इस्तेमाल किया गया था. यह एक लेजर गाइडेड बम है जिसमें टारगेट को खोजने के लिए जीपीएस और सेटेलाईट इमेज का इस्तेमाल किया जाता है. डीआरडीओ द्वारा विकसित नए बम में जीपीएस और उपग्रह की तस्वीरों को लोड किए बिना यह अपने निशाने को खोज लेता है और उस पर विशुद्ध रूप से हमला करता है. यह तकनीक पूरी तरीके से डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है. 

इस बम को सेना को सौंपने के बाद बिना दुश्मन क्षेत्र में गए उसके ठिकानों पर हमले की क्षमता प्राप्त हो जाएगी. बालाकोट जैसे एयरस्ट्राइक के समय भारतीय फाइटर विमान अपने क्षेत्र में रहते हुए भी सटीक निशाना लगा पाएंगे.  

टॅग्स :डीआरडीओबमभारतीय वायुसेना स्ट्राइकबालाकोटनिर्मला सीतारमणअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो