लाइव न्यूज़ :

Dr Rajendra Prasad Birth Anniversary: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 10:17 IST

Dr Rajendra Prasad Birth Anniversary:

Open in App

Dr Rajendra Prasad Birth Anniversary: भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज बर्थ एनिवर्सरी है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज जब देश संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है तो ऐसे में उनका जीवन एवं आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाते हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया।" उन्होंने कहा, "आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है।" 

राजेन्द्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर, 1884 को बिहार के सिवान ज़िले के जीरादेई में हुआ था। भारत के संविधान को बनाने के लिये जुलाई 1946 में जब संविधान सभा की स्थापना की गई तो उन्हें इसका अध्यक्ष चुना गया। आजादी के ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था और राजेन्द्र प्रसाद को भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद का आदर्श जीवन, जो "सादा जीवन, उच्च विचार" के दर्शन को दर्शाता है, हम सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और सना मलिक ने भी भारत के पहले राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक अनुकरणीय नेता के रूप में भारतीयों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

टॅग्स :राजेंद्र प्रसादनरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशलनितिन गडकरीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज