लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक ने आंबेडकर की प्रतिमा को 'पवित्र' करने के लिए किया दुग्धाभिषेक, फिर पहनाए भगवा कपड़े 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 1, 2018 10:39 IST

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया।

Open in App

लखनऊ, 01 जूनः बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर होने वाली राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक ने आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग देखकर बखेड़ा कर दिया है, जिसके बाद बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया है। 

दरअसल, बीते दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आंबेडकर की प्रतिमा को पवित्र किया जा सके। इसके उन्होंने बकायदा प्रतिमा को भगवा कपड़े पहनाए।

आंबेडकर की यह प्रतिमा थिरुआ के पास लगी है। यहां विधायक संजू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को मंत्रोचार के साथ दूध से नहलाकर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद चंदन का टीका लगा कर भगवा कपड़े पहनाए गए। इसको लेकर बीएसपी के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बीजेपी के लोग आंबेडकर के सिद्धांतों पर नहीं चलते हैं और ये सब केवल दिखावे के लिए कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, विधायक संजू देवी का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया था, जिसके बाद डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को साफ करके दुग्धाभिषेक किया गया। इसे रंग के आधार पर राजनीति से न जोड़ा जाए। भगवा किसी विशेष धर्म या पार्टी का रंग नहीं है। यह एक सामान्य रंग है।

आपको बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं जब इस तरह का कार्य किया गया है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग से रंगा गया है। बदायूं जिले में 8 अप्रैल को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एक भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया था। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया था। दरअसल, दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की थी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बी आर अंबेडकरउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है