लाइव न्यूज़ :

लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में स्थापित होगी डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ, पीएम नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन नेपाल दौरे में की घोषणा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2022 16:40 IST

नेपाल दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की मौजूदगी में घोषणा की कि भारत सरकार लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना करने में सहयोग करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना करेगी बुद्ध पूर्णिमा के दिन नेपाल दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस बात का ऐलान किया डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना के अलावा दोनों देशों के बीच अन्य विषयों पर भी समझौते हुए

दिल्ली: बुद्ध पूर्णिमा के दिन नेपाल दौरे पर गये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत सरकार लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना करने में सहयोग करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में की। डॉ आम्बेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना के साथ भारत और नेपाल के बीच कई अन्य विषयों पर भी समझौते हुए और दोनों पक्षों की ओर से समझौता पत्र पर दस्तखत किये गये।

इस मामले में जानकारी देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच बौद्ध अध्ययन के लिए डॉ अंबेडकर चेयर की स्थापना के समझौता पत्र पर मुहर लगी।

इसके साथ ही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच भारतीय अध्ययन के आईसीसीआर चेयर की स्थापना, आईसीसीआर और काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) के बीच भारतीय अध्ययन के लिए भी समझौता ज्ञापन साइन किया गया।

इसके अलावा आईआईटी मद्रास और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के लिए भी समझौता पत्र (एलओए) को मंजूरी दी गई। इनके अलावा भी भारत और नेपाल के बीच में कई अन्य योजानाओं पर सहयोग के लिए समझौते पर सहमती जताई गई।

मालूम हो कि दोनों देशों के बीच हुए इन समझौंतो से पहले प्रधानमंत्री मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंचे। जहां नेपास की सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया। लुम्बिनी में पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध के दर्शन करने के साथ मायादेवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा, 'आज भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी आने का सौभाग्य मिला। जहां भगवान ने जन्म लिया हो वहां की ऊर्जा अलग एहसास देती है। चाहें पशुपतिनाथ जी हों, जनकपुरधाम हो या लुम्बिनी, जब-जब नेपाल आता हूं यह देश मुझे अपना आध्यात्मिक आशीर्वाद देता है।' 

टॅग्स :बुद्ध पूर्णिमानरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज