लाइव न्यूज़ :

लाइव न्यूज के दौरान दूरदर्शन एंकर हुईं बेहोश, कहा- 'सब धुंधला सा छाया और कुछ समझ नहीं आया'

By आकाश चौरसिया | Updated: April 21, 2024 10:52 IST

पश्चिम बंगाल में स्थापित दूरदर्शन की एक ब्रांच में एंकर लाइव न्यूज़ रीडिंग के दौरान अचानक से बेहोश हो गईं। हुआ ये कि वो हर शो में पानी पीती हैं, लेकिन जब यह न्यूज़ लाइव जा रही थी, तो वो पानी नहीं पी पाई और उनके सामने सब धुंधला सा छा गया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में एक न्यूज़ एंकर लाइव शो के दौरान बेहोश हो गईंवो अचानक से बीमार सा महसूस करने लगीं और फिर होश खो बैठींउन्होंने इसके बाद वीडियो साझा कर आपबीती बताई

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चल रही गर्म हवाओं के बीच अब सब जगह इसका असर दिखने लगा है। हाल में दूरदर्शन एंकर लोपामुद्र सिन्हा अचानक से न्यूज़ रीडिंग के दौरान बेहोश हो गईं। सिन्हा पश्चिम दूरदर्शन की बंगाल की ब्रांच में काम करती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फेसबुक के जरिए साझा की। 

सामने आए वीडियो में जब उसे बंगाली से इंग्लिश में ट्रांसलेट किया गया, तो उन्होंने बताया, 'लाइव न्यूज़ के दौरान उनका ब्लड प्रेशर में काफी ज्यादा गिरावट आ गई और वग बेहोश हो गई। उन्हें इस दौरान उन्हें बीमारी महसूस हुई और कुछ भी बोलने में असमर्थ हो गईं, इसके बाद उन्होंने पानी पिया और उन्होंने सोचा कि शायद कुछ राहत मिल जाए।

उन्होंने आगे बताया कि वो बिना पानी के कभी भी न्यूज़ नहीं पढ़ती। खबर चाहे 10 मिनट की हो या आधे घंटे की, उन्होंने फ्लोर मैनेजर को बुलाया और पानी की बोटल लाने के लिए कहा। कहानी जारी थी और उसमें कोई बाइट शामिल नहीं थी। इसके परिणामस्वरूप, इसलिए वो पानी नहीं पाईं। अंत में एक बाइट आई और उन्हें आखिर में जाकर पानी मिला। 

उन्होंने आगे बताया कि एंकर के मन में आया कि अगली चार खबरों को पूरा कर लें। इसके बाद उन्होंने दो को पूरा भी कर दिया, तीसरे नंबर की कहानी पढ़ने के दौरान गर्म सी महसूस हुई। इसके बाद जब उन्होंने इसे किसी तरह पढ़ा, तो उन्हें लगने लगा कि वो बीमार हो गई हैं। इसके बाद किसी तरह हिम्मत बांधकर आखिरी बची कहानी को पढ़ना चाहा, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाईं। इस स्टोरी के दौरान उन्हें कुछ भी दूर का नहीं दिख रहा था, टेलीप्रॉम्पटर भी दिखना लगभग बंद हुआ और सारा का सार एक धुंध में बदल गया। 

पश्चिम  बर्दवान जिले के पानागढ़ में राज्य का अधिकतम तापमान (42.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण बंगाल के अन्य क्षेत्रों को अगले दो से तीन दिनों में गर्मी की लहरों का सामना करना पड़ेगा।

दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर कुछ जगह रहा, जिसमें दम-दम, मिदनापुर, बांकुरा, साल्ट लेक, कालीकुंडा, झारग्राम, आसनसोल, बुरदवां और बालुरघाट शामिल हैं।  पश्चिम बंगाल सरकार ने 22 अप्रैल, 2024 से गर्मियों की छुट्टियां बोल रखी है, क्योंकि मौसम काफी बिगड़ता जा रहा है और गर्मी अपने चर्म पर पहुंच गई है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष