लाइव न्यूज़ :

चिंता ना करें, हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं, आतंकी को मार गिराएंगेः राजनाथ

By भाषा | Updated: September 25, 2019 16:01 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘पकिस्तानी ड्रोन विमानों द्वारा हथियार एवं गोला-बारूद गिराने की हालिया घटनाएं (जम्मू कश्मीर से) अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की नयी और गंभीर हरकत है। अमित शाह जी इस ड्रोन समस्या से यथाशीघ्र निपटने को सुनिश्चित करें।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बल हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा इस संबंध में सोमवार को दिये एक बयान के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने यह कहा।

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बल हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा इस संबंध में सोमवार को दिये एक बयान के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने यह कहा। रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ चिंता ना करें, हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।’’

गौरतलब है कि रावत ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को हाल ही में फिर से सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं। इस साल, 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों के एक काफिले को निशाना बना कर विस्फोट किया था। इसमें बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

वहीं, भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर एयर स्ट्राइक किये थे। पाकिस्तानी ड्रोन विमानों के पंजाब में हथियार एवं गोला-बारूद गिराने की घटनाओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा गृह मंत्रालय से मदद मांगे जाने के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां तक देश की सुरक्षा का सवाल है...सशस्त्र बलों के पास ऐसी चुनौतियों से निपटने की क्षमता है।

अमरिंदर ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘पकिस्तानी ड्रोन विमानों द्वारा हथियार एवं गोला-बारूद गिराने की हालिया घटनाएं (जम्मू कश्मीर से) अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की नयी और गंभीर हरकत है। अमित शाह जी इस ड्रोन समस्या से यथाशीघ्र निपटने को सुनिश्चित करें।’’ 

टॅग्स :बालाकोटधारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीरराजनाथ सिंहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील