लाइव न्यूज़ :

मुझे विश्वास नहीं होता कि सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के पीछे पीएम मोदी का हाथ है: ममता बनर्जी

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2022 18:02 IST

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कथित ज्यादतियों के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच एजेंसियों की "ज्यादतियों" के खिलाफ बंगाल सरकार का प्रस्ताव पासमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया तानशाही का आरोपविपक्षी दल भाजपा ने प्रस्ताव का विरोध किया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कथित ज्यादतियों के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। 

केंद्रीय जांच एजेंसियों की "ज्यादतियों" के खिलाफ प्रस्ताव पास

केंद्रीय जांच एजेंसियों की "ज्यादतियों" के खिलाफ विधानसभा में एक प्रस्ताव पर बोलते हुए बनर्जी ने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि केंद्र सरकार का एजेंडा और उनकी पार्टी का हित आपस में नहीं मिलना चाहिए। 

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया तानशाही का आरोप

ममता बनर्जी ने प्रस्ताव को लेकर कहा, वर्तमान केंद्र सरकार तानाशाही तरीके से व्यवहार कर रही है। यह प्रस्ताव विशेष रूप से किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है।

विपक्षी दल भाजपा ने प्रस्ताव का किया विरोध

वहीं विपक्षी दल भाजपा ने ममता सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया। हालांकि विरोध के बावजूद प्रस्ताव को विधानसभा में पारित कर दिया गया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस तरह का "सीबीआई और ईडी के खिलाफ संकल्प" विधानसभा के नियमों और विनियमों के खिलाफ है।

प्रस्ताव को वोटिंग के माध्यम से पारित किया गया

बता दें कि राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को वोटिंग के माध्यम से पारित किया गया, इसके पक्ष में 189 और विरोध में 69 मत पड़े। सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां राज्य में कई मामलों की जांच कर रही हैं, जिनमें टीएमसी के वरिष्ठ नेता आरोपी हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत