लाइव न्यूज़ :

हिट एंड रन मामले में जान गंवाने वाली महिला का अंगदान, तीन लोगों की जान बची

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जनवरी हरियाणा के यमुनानगर की 45 वर्षीय महिला हिट-एंड-रन मामले में जान गंवाने के बाद अंगदान के जरिये तीन लोगों के लिये जीवन रक्षक बन गई।

चंडीगढ़ के पीजीआईएमआर अस्पताल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एक ओर मृतक लक्ष्मी के गुर्दों से यहां अस्पताल में दो रोगियों की जान बच गई तो वहीं उनका यकृत दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंग प्रतिरोपण की प्रतीक्षा कर रहे जयपुर के एक रोगी को नया जीवन दे गया।

पीजीआईएमईआर अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर जगत राम ने कहा कि मृतक के अंगदान के लिये परिवार की 'सहमति' के बाद प्रतिरोपण किये गए।

अस्पताल ने बताया कि हरियाणा के यमुना नगर के हैबतपुर गांव की निवासी लक्ष्मी देवी को 15 जनवरी को हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद जगधारी सिविल अस्पताल ले जाया गया था। बेहोश लक्ष्मी देवी को हालत नाजुक होने के चलते 16 जनवरी को पीजीआईएमआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी देखभाल की और उन्हें बचाने के काफी प्रयास किये गए लेकिन 21 जनवरी को उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया।

अस्पताल ने बयान में कहा कि जब यह स्पष्ट हो गया कि लक्ष्मी जीवित नहीं बचेंगी तो ड्यूटी पर तैनात पीजीआईएमईआर के प्रतिरोपण संयोजक ने उनके बेटे विक्रम सिंह से बात कर उनसे अंग दान के बारे में सोचने का आग्रह किया।

बयान में कहा गया है कि शोक में डूबे सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए अंगदान की स्वीकृति दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल