लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का अहमदाबाद दौरा: 25 फरवरी को PM मोदी के साथ करेंगे लंच और रक्षा-व्यापार समेत इन मुद्दों पर होगी बातचीत

By स्वाति सिंह | Updated: February 19, 2020 17:54 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की 24-25 तारीख को दो दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे। इस दौरान वह नयी दिल्ली और अहमदाबाद का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप के आगामी भारत दौरे पर एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ होने की उम्मीद है।ट्रंप के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की उम्मीद थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 फरवरी को रक्षा तथा व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत की यात्रा पर आएगा। ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत यात्रा पर होंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अभूतपूर्व संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में आयोजित होने वाला नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम की तरह होगा। विदेश सचिव ने बताया कि मोदी ट्रंप के लिये दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रंप के लिए रात्रि भोज का आयोजन करेंगे । सूत्रों ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार सौदे को अंतिम रूप देने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं चाहते, दोनों देश दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान कुछ रक्षा सौदे हो सकते हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिकागुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज