लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को भारतीय महिला ने गले लगाया, पूछा- कैसा लगा नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम, तो इवांका ने ये कहा, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2020 17:25 IST

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका से गले लगाते हुए एक महिला ने पूछा कि आपको भारत द्वारा स्वागत में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कैसा लगा, तो इसपर इवांका ने मुस्कुराते हुए जो कहा वो नीचे पढ़ें।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में तकरीबन 30 मिनट तक संबोधित किया है।डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ट्रंप परिवार के साथ मोटेरा स्टेडियम के कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका से गले लगाते हुए एक महिला ने पूछा कि आपको भारत द्वारा स्वागत में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कैसा लगा, तो इसपर इवांका ने जवाब देते हुए कहा, ''बहुत शानदार।'' इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें:- प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार करने पहुंचे Donald Trump, देखें ट्रंप परिवार की खूबसूरत तस्वीरें

 इसके अलावा, बता दें कि ट्रंप ने  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में तकरीबन 30 मिनट तक संबोधित किया है। इस संबोधन की शुरुआत ट्रंप ने 'नमस्ते' कह कर की। आखिरी में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बहुत-बहुत प्यार दिया। अपने आधे घंटे के संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की। इसके अलावा भारत की एकता और विविधताओं के बारे में कहा। ट्रंप ने आंतकवाद और आईएसआईएस के लीडर बगदादी और आतंकवाद का भी जिक्र किया। आइए जानें डोनाल्ड ट्रंप की 5 बड़ी बातें -

1.  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा। ट्रंप ने कहा,  5 महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है। 

2. ट्रंप ने कहा- भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।

3. ट्रंप ने कहा-पीएम मोदी ने 'चाय वाले' के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको यह बताता हूं, वह बहुत सख्त हैं। पीएम मोदी से हर कोई प्यार करता है। वह सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक सफल नेता हैं। उन्होंने एक चाय वाले से देश के सफल नेता तक का सफर तय किया है। 

4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने आईएसआईएस के लीडर दरिंदे बगदादी को मार गिराया है। हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। 

5.  ट्रंप ने कहा- कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस