प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार करने पहुंचे Donald Trump, देखें ट्रंप परिवार की खूबसूरत तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 24, 2020 05:53 PM2020-02-24T17:53:46+5:302020-02-24T18:03:03+5:30

Next

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंच गए हैं।

हवाई अड्डे पर अमेरिकी नेता का भव्य स्वागत किया गया, सैकड़ों कलाकारों ने ट्रम्प के स्वागत में उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार प्रस्तुति दी।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरबेस पर ट्रम्प की अगवानी की।

ताजमहल देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी आगरा पहुंचा हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण सुंदरता।

ताजमहल को निहारते वक्त इवांका ट्रंप ने पति जेरेड कुशनर के साथ खिंचवाई फोटो।

विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा- ताज ने चकित और प्रेरित किया।

मोहब्बत की निशानी ताज महल का दीदार कर अभिबूत हुए अमेरिकी राष्ट्रपति।