लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का इराक, अमेरिकी सैनिकों को वापस भेजने की मांग हुई तेज

By भाषा | Updated: February 4, 2019 17:47 IST

ट्रंप ने सीबीएस ट्रेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में सीरिया और अफगानिस्तान में ‘‘खत्म नहीं होने वाले युद्ध’’ से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अमेरिकी सैनिक इराक में बने रहेंगे

Open in App

इराकी नेताओं ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा जिन्होंने कहा था कि उनकी योजना अमेरिकी बलों को देश में रखने की है ताकि ईरान पर नजर रखी जा सके।

ट्रंप ने सीबीएस ट्रेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में सीरिया और अफगानिस्तान में ‘‘खत्म नहीं होने वाले युद्ध’’ से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अमेरिकी सैनिक इराक में बने रहेंगे, जिसका आंशिक उद्देश्य ‘‘ईरान पर थोड़ा नजर रखना है।’’ 

उन्होंने गत दिसम्बर में पश्चिमी इराक में स्थित ऐन अल असद हवाई ठिकाने के अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमने इस असाधारण बेस के निर्माण में काफी खर्च किया है। हम इसे बरकरार रख सकते हैं।’’ 

उन्होंने रविवार को प्रसारित अपने साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि कोई परमाणु हथियार या अन्य चीजों में बारे में विचार करेगा, हमें उनके द्वारा वैसा करने से पहले ही पता चल जाएगा।’’ 

ट्रंप की इस टिप्पणी से इराक में इसको लेकर नयी मांग शुरू हो गई कि अमेरिकी सैनिक देश छोड़ें।

राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कहा, ‘‘इराक का इस्तेमाल किसी पड़ोसी देश पर हमला करने के लिए एक बेस के तौर पर करने को इराकी संविधान खारिज करता है।’’ 

सालेह ने कहा कि अमेरिकी बल देश में दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते के तहत विधिक तरीके से हैं लेकिन ‘‘इस रूपरेखा के बाहर उठाया गया कोई भी कदम अस्वीकार्य है।’’ 

संसद सदस्य सबाह अल सादी ने अमेरिकी सैनिकों के देश से हटने की मांग करने वाले एक विधेयक प्रस्तावित किया है। 

संसद के उपाध्यक्ष हसन करीम अल काबी ने कहा कि ट्रंप द्वारा अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात के लिए ऐन अल असद का दौरा करना और उस दौरान किसी भी इराकी अधिकारी से नहीं मिलने के बाद यह एक ‘‘नया उकसाव’’ है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइराकईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज