लाइव न्यूज़ :

बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए लागू होगी डोमिसाइल नीति, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2025 17:00 IST

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी। स्कूलों में 15,000 पदों पर होगी भर्ती और इसमें डोमिसाइल नीति लागू होगी। 

Open in App

पटना: बिहार डोमिसाइल नीति को लेकर गर्मायी सियासत के बीच नीतीश सरकार ने डोमिसाइल नीति को सरकारी भर्तियों में लागू करने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी। स्कूलों में 15,000 पदों पर होगी भर्ती और इसमें डोमिसाइल नीति लागू होगी। 

इस फैसले के साथ ही विपक्ष के उस चुनावी वादे को भी चुनौती मिल गई है जिसमें उन्होंने 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की बात कही थी। डोमिसाइल नीति का अर्थ है कि सरकारी नौकरियों या शैक्षणिक संस्थानों में एक निश्चित हिस्से को उस राज्य के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित किया जाता है। 

इसका उद्देश्य है स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना और बाहरी उम्मीदवारों के बढ़ते दबाव से उन्हें राहत दिलाना। बिहार में इस नीति की मांग कई वर्षों से उठती रही है, खासकर उन युवाओं के बीच जो यह महसूस करते थे कि दूसरे राज्यों से आए उम्मीदवार उनकी नौकरियों को छीन रहे हैं। 

पिछले दिनों पटना में कई अभ्यर्थियों ने सरकार से डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। छात्रों का कहना था कि बिहार में रोजगार के सीमित अवसरों में बाहर के लोगों की एंट्री से उन्हें गंभीर नुकसान हो रहा है। 

इस मुद्दे को भुनाते हुए राजद ने ऐलान किया था कि अगर वह अगली सरकार बनाती है तो 100 फीसदी डोमिसाइल नियम लागू किया जाएगा। लेकिन अब नीतीश सरकार के इस फैसले ने विपक्षी दलों के इस मुद्दे की धार को कुंद कर दिया है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल