लाइव न्यूज़ :

घरेलू विमान यात्रा के किराए के लिए तय अधिकतम सीमा 24 नवंबर या अगले आदेश तक जारी रहेगी : नागर विमानन मंत्रालय

By सुमित राय | Updated: July 24, 2020 21:11 IST

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू विमान यात्रा के किराए के लिए तय अधिकतम सीमा 24 नवंबर या अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू विमान सेवाओं के लिए तय अधिकतम सीमा 24 नवंबर या अगले आदेश तक जारी रहेगी।नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।घरेलू विमानों का किराया सात श्रेणी में 2 हजार से 18600 रुपये के बीच निर्धारित है।

कोरोना वायरस संकट के बीच देश में घरेलू विमान सेवाओं के किराए के लिए तय अधिकतम सीमा 24 नवंबर या अगले आदेश तक जारी रहेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि विमानन नियामक डीजीसीए ने घरेलू विमानों का किराया उड़ान की अवधि के आधार पर सात श्रेणी में बांटकर 2 हजार रुपये से 18 हजार 600 रुपये के बीच तय किया है, जिसे पहले 24 अगस्त को रात 11.59 बजे तक यानि तीन महीने के लिए लागू किया गया था। अब इस फैसले को तीन महीने या अगले आदेश तक के लिए और बढ़ा दिया गया है।

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद घरेलू विमान सेवाएं दो महीने तक बंद थी और 25 मई को जब सेवाएं दोबारा शुरू हुई तो विमानन नियामक डीजीसीए ने घरेलू विमानों का न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया था।

उड़ान अवधि के आधार पर वर्गीकृत हैं 7 श्रेणी

घरेलू उड़ान के मार्गों को कुल उड़ान अवधि का आधार पर 7 मार्गों में वर्गीकृत किया गया है। देश के भीतर सभी मार्ग इन 7 मार्गों के भीतर आते हैं। 1) 40 मिनट से कम की फ्लाइट्स, 2) 40-60 मिनट, 3) 60-90 मिनट, 4) 90-120मिनट, 5) 120-150 मिनट, 6) 150-180 मिनट, 7) 180-210 मिनट।

कितनी दूरी के लिए कितना निर्धारित है किराया

डीजीसीए के अनुसार 40 मिनट से कम की उड़ान का किराया 2 हजार से 6 हजार रुपये के बीच निर्धारित है, जबकि 40 मिनट से 60 मिनट के बीच के उड़ान का किराया 2500 रुपये से 7500 रुपये है। 90-120 मिनट के बीच उड़ानों का किराया 3500 रुपये से 10 हजार रुपये के बीच है, जबकि 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानों की न्यूनतम किराया 4500 रुपये और अधिकतम 13 हजार रुपये निर्धारित है। इसके अलावा डीजीसीए ने 180-210 मिनट के बीच की उड़ानों का किराया 6500 रुपये से 18600 रुपये के बीच निर्धारित किया है।

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब