लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: महंगाई का एक और झटका, रसोई LPG गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, जानिए नया रेट

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2022 09:26 IST

LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ गए हैं। कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि, दिल्ली में अब कीमत 1053 रुपये हो गई है।19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की मामूली कमी की गई है। किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गये हैं, इसमें 18 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि।

नई दिल्ली: महंगाई की एक और मार आम आदमी पर पड़ी है। दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। ऐसे में दिल्ली में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है।

इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गये हैं। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। सिलेंडर के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू होंगे। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी की गई है। इसकी कीमत 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई गई है।

LPG Cylinder Price: मुंबई-पटना समेत अन्य शहरों में एलपीजी के रेट

घरेलू सिलेंडर के बढ़े हुए दाम के बाद अब यह मुंबई में 1053 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1079 होगी। चेन्नई में आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमच 1068.50 रुपये होगी।

इसके अलावा पटना में इसकी कीमत अब 1142.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। रांची में यह कीमत 1110.50 रुपये, लखनऊ में 1090.50 रुपये, इंदौर में 1081 रुपये, जयपुर में 1056.50 रुपये और बेंगलुरु में 1055.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर विपक्ष भी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। पिछले ही महीने एक आरटीआई के हवाले से ये जानकारी सामने आई कि रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल मार्केटिंग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एक भी सिलेंडर नहीं भराया। वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने पूरे साल में केवल एक सिलेंडर भराया।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए