लाइव न्यूज़ :

डोकलाम विवाद: रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा- चीन से भले ही बातचीत हो, लेकिन थलसेना को चौकन्ना रहने की जरुरत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 18, 2018 05:20 IST

बीते साल डोकलाम में भारत और चीन की थलसेना के बीच 73 दिनों तक गतिरोध रहा था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जटिल वार्ता प्रक्रिया हुई और अगस्त में ये गतिरोध खत्म हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्च। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक न्यज चैनल के कार्यक्रम के दौरान कहा कि, वह नहीं मानती हैं कि चीन के साथ डोकलाम के मुद्दे पर हुआ गतिरोध दोबारा कायम होगा। भारत ने विभिन्न स्तरों पर चीन से संवाद प्रक्रिया स्थापित की है। लेकिन इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि, भले ही दोनों ही देशों के बीच संवाद स्थापित हुआ हो लेकिन थलसेना को हरपल चौकस रहने की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि, ‘मैं निश्चित तौर पर कहती हूं कि मैं डोकलाम-2 के बारे में नहीं सोच रही। लेकिन विभिन्न स्तरों पर संवाद जारी है। आपकी स्थापित प्रक्रियाएं हैं। एक स्थायी प्रतिनिधि हैं जिन्होंने करीब 20 अलग-अलग बैठकें की हैं। फिर सीमा पर तैनात जवानों की भी बैठक होती है, फ्लैग अफसरों की बैठक होती है। यह सब होता है और हाल में थलसेना प्रमुख ने भी कहा है कि हमने वार्ता बहाल की है। हम विभिन्न स्तरों पर लगातार संवाद कर रहे हैं।’

बता दें कि बीते साल डोकलाम में भारत और चीन की थलसेना के बीच 73 दिनों तक गतिरोध रहा था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जटिल वार्ता प्रक्रिया हुई और अगस्त में ये गतिरोध खत्म हुआ था। रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर संवाद के बावजूद थलसेना को हर पल चौकस रहने की जरूरत है।

गौरतलब है कि चीन ने पिछले वर्ष जून में भूटान के दावे वाले क्षेत्र में सड़क निर्माण की कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने विरोध किया था। इस घटना के बाद सिक्कम क्षेत्र के डोकलाम में दोनों देशों की सेनाएं 73 दिन तक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं थी। दोनों देश की सेनाओं के बीच यह गतिरोध 16 जून को शुरू हुआ था और 28 जून को समाप्त हुआ था। 

टॅग्स :डोकलामनिर्मला सीतारमणचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज