लाइव न्यूज़ :

वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कर रहे काम : गहलोत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:57 IST

Open in App

जयपुर, सात मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि समाज के कमजोर, पिछड़े एवं वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिनका भरपूर लाभ इन वर्गों के लोगों को मिल रहा है।

गहलोत ने रविवार को अखिल राजस्थान जाटव महासभा के जयपुर में छात्रावास एवं सामुदायिक भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के लिए जल्द ही जमीन आवंटित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम्बेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो’ का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि सभी समाज बाबा साहेब की इस सीख को आत्मसात करते हुए शिक्षा को बढ़ावा दें। वही समाज तरक्की करेगा, जो शिक्षा एवं तकनीक से जुड़ेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच हजार की आबादी पर अंग्रेजी माध्यम के 1200 विद्यालय, 7 राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, अजा-अजजा वर्ग की महिला उद्यमियों के स्किल अपग्रेडेशन जैसी बजट घोषणाओं से पिछड़े वर्गो को समाज की मुख्यधारा में आने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज जैसा महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे उन्हे पांच लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिल सकेगा

गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना का बेहतर प्रबंधन किया है और टीकाकरण में भी राजस्थान देश में सबसे आगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की जीती हुई जंग हम लापरवाही के कारण हार ना जाएं, इसके लिए सब लोग स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक रूप से करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी