लाइव न्यूज़ :

क्या अखिलेश यादव खुद को 2024 में विपक्ष का चेहरा मानते हैं? जानिए जवाब में सपा प्रमुख ने क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 10, 2023 17:21 IST

सपा प्रमुख ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास (पीएम पद के लिए) कई चेहरे हैं, समय आने पर हम फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान चर्चा मेंकहा- हमारे पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैंकहा- ये जरूरी नहीं कि गठबंधन हो जाने से ताकत बढ़ ही जाए

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को घेरने में जुटे विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर एक राय बनाना है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद, जदयू, वामदलों समते कई पार्टियां विपक्षी एकता को लेकर बैठकें तो कर रही हैं लेकिन उनका पीएम पद का चेहरा कौन होगा जो नरेंद्र मोदी को चुनौती देगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान चर्चा में है। दरअसल सपा प्रमुख ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास (पीएम पद के लिए) कई चेहरे हैं, समय आने पर हम फैसला करेंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के अब मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश से पूछा गया था कि क्या वह खुद को 2024 में विपक्ष का चेहरा मानते हैं?

इस बैठक में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, "बीजेपी की क्या रणनीति है, कभी-कभी किसी को समझ नहीं आता। बीजेपी इसी तरह काम करती है, समाज को तोड़ती है, बंटवारा करती है, उनका हिस्सा छीनती है।"

गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, "ये जरूरी नहीं कि गठबंधन हो जाने से ताकत बढ़ ही जाए, कभी-कभी ताकत कम भी होती है। जनता की ताकत लोकतंत्र में सबसे ज्यादा होती है।"

बता दें कि विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिशों में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने अब तक पीएम बनने की महत्वकांक्षा छोड़ी नहीं है। दूसरी तरफ  सुहेलवेद भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जैसे नेताओं का कहना है कि विपक्ष को मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा मानकर उनको मना लेना चाहिए।

अब अखिलेश के बयान का ये मतलब भी निकाला जा रहा है कि वह खुद को भी पीएम पद की रेस में मान रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां बैठकें कर रही हैं। हालांकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना चेहरा तय किए लड़ने से विपक्ष को फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल