लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद प्रज्ञा को खुजली वाले रसायन से भरे लिफाफे में भेजा था शाह व मोदी का क्रॉस फोटो, महाराष्ट्र से आरोपी चिकित्सक हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:13 IST

पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे जिसमें से कुछ उर्दू में लिखे हुए हैं। नांदेड के इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रदीप ककाडे ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं। खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश एटीएस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया।

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे भेजने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें जहरीला रसायनिक पदार्थ है।

पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे जिसमें से कुछ उर्दू में लिखे हुए हैं। नांदेड के इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रदीप ककाडे ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं। खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं।

उन्होंने बताया ,‘‘मध्यप्रदेश एटीएस ने खान को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। वह पिछले तीन माह से पुलिस के राडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके मां और भाई के आतंकवादियों से संपर्क हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि ऐसे पत्र लिखने के लिए खान को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ककाड़े ने बताया, ‘‘ पुलिस उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिए उस पर नजर रख रही थी। लेकिन वह मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर इन पत्रों को डालने औरंगाबाद, नागपुर और अन्य स्थानों पर जाता था।’’ उन्होंने बताया कि खान का अपने भाई के साथ भी विवाद था और उसे भाई से मारपीट के कारण पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट9 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर छत पर बुलाया और 13 साल के 1 और 16 वर्ष के 2 नाबालिग ने किया यौन उत्पीड़न, किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप