लाइव न्यूज़ :

आगरा से अगवा चिकित्सक को चंबल के बीहड़ में छुड़ाया गया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:05 IST

Open in App

धौलपुर (राजस्थान), 15 जुलाई आगरा से दो दिन पहले अगवा किए गए चिकित्सक को बृहस्पतिवार सुबह चंबल के बीहड़ से बदमाशों से सुरक्षित छुड़ा लिया गया। राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस चिकित्सक को छुड़वाया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि आगरा और धौलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अगवा किए गए डॉ. उमाकांत गुप्ता को बृहस्पतिवार तड़के चंबल के बीहड़ में बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया। आगरा की ‘ट्रांस यमुना कॉलोनी’ के निवासी गुप्ता को दो दिन पहले मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। उनकी पत्नी विद्या गुप्ता ने एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक की रिहाई के बदले में पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। गुप्ता को बचाने की कार्रवाई के दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए। चंबल इलाके में बदमाशों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आगरा के पुलिस अधीक्षक (सिटी) रोहन दोहित्रे धौलपुर पंहुचे। इसके बाद मुक्त कराए गए डॉ. उमाकांत गुप्ता और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को आगरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर