लाइव न्यूज़ :

1 जनवरी से UPI पेमेंट पर यूजर्स को नहीं देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज, NPCI ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: January 2, 2021 14:30 IST

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी (UPI) एक रियल टाइम भुगतान प्रणाली है। यह मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। इसके जरिए आप सिर्फ मोबाइल नंबर से ही एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देUPI लेन-देन पर आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना हैNPCI ने साफ किया है कि नए साल से UPI लेन देन पर किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जा रहा है ग्राहक अमेजन पे, गूगल पे और फोन पे से यूपीआई पर पहले की ही तरह बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के लेन-देने कर सकेंगे

नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना मुफ्त बना रहेगा। एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी, 2021 से यूपीआई के जरिये पैसा भेजने या प्राप्त करने पर शुल्क लगाये जाने की रिपोर्ट गलत है।

फिलहाल, यूपीआई के जरिये लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगता। एनपीसीआई सुगम और निरंतर यूपीआई लेनदेन की व्यवस्था जारी रखेगी। वर्ष 2008 में गठित एनपीसीआई भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली के लिये विभिन्न संस्थानों को सुविधा देने वाला संगठन है। 

मालूम हो कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेजन पे, गूगल पे और फोन पे से यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है क्योंकि एनपीसीआई ने थर्ड पार्टी ऐप की सेवा देने वाली कंपनियों के भुगतान पर 1 जनवरी, 2021 से 30 परसेंट कैप लगाने का फैसला लिया है। लेकिन अब ये साफ किया गया कि है कि इसमें सच्चाई नहीं है। किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगाया जा रहा है। इसलिए उन सभी ग्राहकों लिए बड़ी राहत की खबर है जो यूपीआई का इस्तेमाल लेन-देन के लिए करते हैं।

जानें क्या है UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस)

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी (UPI) एक रियल टाइम भुगतान प्रणाली है। यह मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। इसके जरिए आप सिर्फ मोबाइल नंबर से ही एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं।

टॅग्स :ऑनलाइनगूगल पेअमेजन पे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज