लाइव न्यूज़ :

उन्हें कागज मत दिखाओ, आधार कार्ड मांगें या परिवार की जानकारी तो मत दो, जबतक मैं तुम्हें ऐसा करने को न कहूंः ममता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 15:58 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम (तृणमूल) भाजपा की तरह दुशासन वाला दल नहीं हैं। प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खौफ से पश्चिम बंगाल में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। क्या आप (भाजपा) मुझे देश से बाहर निकाल देंगे क्योंकि मेरे पास मेरी मां का जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हाल में हुई गोलीबारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने का प्रयास था। भाजपा नेताओं के उकसाने की वजह से शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।

पश्चिम बंगाल में एनपीआर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें कोई कागज मत दिखाओ। अगर वे आधार कार्ड मांगें, या परिवार की जानकारी मांगे तो मत दो। जबतक मैं तुम्हें ऐसा करने को न कहूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम (तृणमूल) भाजपा की तरह दुशासन वाला दल नहीं हैं। प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खौफ से पश्चिम बंगाल में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। क्या आप (भाजपा) मुझे देश से बाहर निकाल देंगे क्योंकि मेरे पास मेरी मां का जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को कथित तौर ‘‘राष्ट्र विरोधी” बताने के लिए भाजपा नेताओं की मंगलवार को आलोचना की और कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हाल में हुई गोलीबारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने का प्रयास था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बनर्जी ने कहा कि “केवल चुनाव के दौरान खुद को चौकीदार बताने वाले” प्रधानमंत्री से उलट वह पूरे साल लोगों का ख्याल रखती हैं और उनकी समस्याओं को सुनती हैं। बनर्जी ने 24 उत्तर परगना के बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं उस समूह से ताल्लुक नहीं रखती जो लोगों में नफरत फैलाता है।

भाजपा नेताओं के उकसाने की वजह से शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। लोगों को आतंकित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।” शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि कुछ पार्टियां संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही हैं।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?