लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान में ढिलाई न बरतें, मंडलों में संवेदनशील इलाकों की पहचान करें : सरमा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 12:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उपायुक्तों से टीकाकरण अभियान में ढिलाई न बरतने और राज्य के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में कोविड-19 फैलने के मद्देनजर मंडल स्तर पर बीमारी के लिहाज से संवदेनशील इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए।

सरमा ने मंगलवार रात को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में संक्रमण के नए मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों का सख्ती से पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से अब अधिक मामले आ रहे हैं। उन्होंने उपायुक्तों को मंडल स्तर पर संक्रमण के मामलों के आधार पर संवेदनशील इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसके बाद उपायुक्त प्राथमिकता वाले इलाकों के आधार पर टीकाकरण अभियान चलाए, जिससे गांवों और चाय बागानों में संक्रमण फैलने से रुकेगा।’’

सरमा ने अधिकारियों को 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला केंद्रित रणनीतियां तैयार करने को कहा। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाएं ताकि दूध पिलाने वाली माताएं और दिव्यांग बच्चे उनसे संक्रमित न हों।

बैठक में मुख्य सचिव जिश्नु बारुआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर