लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने दी ‘सांसा स्टार्क’ जैसा बनने की सलाह, GOT प्रेमियो से ईयरफोन लगाने के लिए किया अपील

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:16 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारिक अकांउट से ट्वीट किया, ‘‘‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स’ में देखिए सीजन का आखिरी पड़ाव, लेकिन बाकियों का मजा किरकिरा नहीं करें।

Open in App

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अत्यंत लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘‘गेम ऑफ थ्रोन्स’’ के प्रशंसकों से दिलचस्प अंदाज में अपील की है कि वे ट्रेन में सवार अन्य लोगों का मजा किरकिरा नहीं करें और सफर करते हुए सीरीज की अंतिम कड़ी देखते समय ईयरफोन का इस्तेमाल करें।डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक अकांउट से ट्वीट किया, ‘‘‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स’ में देखिए सीजन का आखिरी पड़ाव, लेकिन बाकियों का मजा किरकिरा नहीं करें। यदि आप मेट्रो में जीओटी देख रहे हैं, तो ईयरफोन का इस्तेमाल अवश्य करें।’’ इस ट्वीट के साथ ही सीरीज की मुख्य किरदार सांसा स्टार्क का एनिमेटेड पोस्टर भी संलग्न किया गया है। सांसा स्टार्क का किरदार सोफी टर्नर ने निभाया है।

पोस्टर में लिखा है, ‘‘सांसा ‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स में जीओटी देख रही हैं। वह हेडफोन का इस्तेमाल कर रही हैं। वह अन्य लोगों का मजा किरकिरा नहीं कर रही। सांसा जैसा बनिए।’’ एचबीओ की अत्यंत लोकप्रिय सीरीज ‘जीओटी’ का प्रीमियर 2011 में हुआ था और आठ सीजन एवं 73 कड़ियों के बाद सोमवार को यह सीरीज समाप्त हुई। ‘जीओटी’ अमेरिकी लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन के उपन्यास ‘ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई