लाइव न्यूज़ :

DMRC International Check-in Service: विदेश जाने वाले यात्री उठाएंगे फायदा, बचेगा समय, नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ‘चेक-इन’ सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2024 17:07 IST

DMRC International Check-in Service: ‘‘डीएमआरसी यात्रियों को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए इस सुविधा को स्थापित करने के संबंध में और ज्यादा से ज्यादा एयरलाइन को आमंत्रित करती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देDMRC International Check-in Service: ‘चेक-इन काउंटर’ जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए। DMRC International Check-in Service: आईजीआई से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। DMRC International Check-in Service: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आसान चेक-इन की सुविधा को लेकर इस सेवा का विस्तार कर रही है।

DMRC International Check-in Service: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘चेक-इन’ सुविधा का विस्तार किया है। एक बयान में बुधववार को यह जानकारी दी गई। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध ‘चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप’ सेवा अब एअर इंडिया और विस्तार एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है।

बयान में कहा गया है, ‘‘डीएमआरसी यात्रियों को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए इस सुविधा को स्थापित करने के संबंध में और ज्यादा से ज्यादा एयरलाइन को आमंत्रित करती है।’’ डीएमआरसी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाना तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।

बयान में कहा गया है, ‘‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल), एअर इंडिया और विस्तार एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आसान चेक-इन की सुविधा को लेकर इस सेवा का विस्तार कर रही है।’’ बयान में कहा गया है कि ‘चेक-इन काउंटर’ जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए। डीएमआरसी ने कहा कि यात्री इन मेट्रो स्टेशन पर अपना सामान चेक-इन करा सकते हैं और उनके सामान को उन्नत स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करके विमान तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा।

यह सेवा एअर इंडिया के यात्रियों के लिए नयी दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक और विस्तार एयरलाइंस के यात्रियों के लिए नयी दिल्ली स्टेशन पर हर दिन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि यात्री घरेलू उड़ान के प्रस्थान से 12 से दो घंटे पहले तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चार से तीन घंटे पहले कभी भी चेक-इन कर सकते हैं।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर