लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार ने संसद में अपने विवादित बयान पर जताया खेद

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 13:21 IST

द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार ने मंगवार को दिये विवादित बयान को वापस लेने की घोषणा करते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी कोई मंशा नहीं थी कि, जिससे कोई आहत हो। अब संसद से उनके बयान को हटा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंथिल कुमार ने संसद में मांगी माफीमंगलवार को उन्होंने दिया था विवादित बयान सेंथिल ने कहा था कि भाजपा केवल 'गौ मूत्र' वाले राज्यों में जीतती है

नई दिल्ली: द्रमुक सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने अपनी एक विवादित टिप्पणी के लिए बुधवार को लोकसभा में खेद जताया और अपने बयान को वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान कहा, "मेरे द्वारा कल दिए गए बयान से सदस्यों और जनता के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उस बयान को वापस लेता हूं। मैं आग्रह करता हूं कि उसे कार्यवाही से हटाया जाए। मैं खेद जताता हूं।" 

पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने कहा, "बयान को पहले ही कार्यवाही से हटा दिया गया है और आपने खेद जता दिया है, मामला खत्म हो गया।" सेंथिल कुमार ने मंगलवार को सदन में जम्मू कश्मीर से संबंधित विधेयकों पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए हिंदी भाषी राज्यों के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी।

सांसद डीएनवी सेंथिल ने मंगलवार को 3 राज्यों में भाजपा के चुनाव जीतने पर कहा था कि वे सिर्फ 'गौ मूत्र' वाले राज्यों में ही जीत पाते हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा के गढ़ सिर्फ हिंदी भाषी राज्य हैं। 

हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखाकर कहा, "हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए मैंने अनुचित तरीके से एक शब्द का इस्तेमाल किया था। उस शब्द को इस्तेमाल करने की कोई मंशा नहीं थी और मैं इससे गलत संदेश जाने पर माफी मांगता हूं।"

हालांकि कल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने विवादित बयान पर उन्होंने मांफी मांग ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर कहा, "हाल में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अनुचित तरीके से एक शब्द का इस्तेमाल किया था। उस शब्द को इस्तेमाल करने की कोई मंशा नहीं थी और मैं इससे गलत संदेश जाने पर माफी मांगता हूं।" 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय संसदडीएमकेBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो