लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार ने कहा- 'बीजेपी केवल 'गौ मूत्र' वाले राज्यों में चुनाव जीतती है', बयान से खड़ा हुआ विवाद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 5, 2023 17:22 IST

डीएमके सांसद ने संसद में कहा, "इस बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक सांसद सेंथिल कुमार ने मंगलवार को विवाद खड़ा कर दिया कहा कि भाजपा केवल "गौमूत्र" राज्यों में चुनाव जीतती हैकहा- इस बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है

Parliament Winter Session: द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार ने मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने हिंदी पट्टी के राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा केवल "गौमूत्र" राज्यों में चुनाव जीतती है। सेंथिल कुमार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत का जिक्र कर रहे थे। 

डीएमके सांसद ने संसद में कहा, "इस बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं।"अपने संबोधन में सेंथिल कुमार ने दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा की विफलताओं को उजागर किया। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सेंथिल कुमार ने हिंदी पट्टी के राज्यों को गौमूत्र राज्य कहा है।  2022 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बोलते हुए भी डीएमके सांसद ने 'गौ मूत्र' शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर अब सियासी बवाल भी छिड़ गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने  सेंथिल कुमार के बयान का जिक्र करते  हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल को इस पर अपना मत प्रकट करना चाहिए। 

बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही उदयनिधी स्टालिन के सनातन पर दिए बयान से खूब सियासी हंगामा हुआ था। अब द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार के बयान के बाद बीजेपी एक बार फिर हमलावर है। हिंदी पट्टी के राज्यों में भाजपा सेंथिल कुमार के बयान को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इससे लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के लिए असहज स्थिति भी पैदा हो सकती है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रडीएमकेइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)BJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण