लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: डीएमके अध्‍यक्ष एम करुणानिधि अस्‍पताल में हुए भर्ती, होनी है सर्जरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 18, 2018 11:51 IST

डीएमके अध्‍यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि को बुधवार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

चेन्नई, 18 जुलाई: डीएमके अध्‍यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि को बुधवार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो उनको  चेन्‍नई के कावेरी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। 

दरअसल करुणानिधि का ऑपरेशन किया जाना है। हालांकि अभी तक ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। इस बारे में किसी भी तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। वह बीते लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपना 95वां जन्‍मदिन मनाया है। डीएमके अध्‍यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की सेहत ठीक नहीं है।बुधवार सुबह करुणानिधि को चेन्‍नई के कावेरी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर है कि उनका आज शाम तक  करुणानिधि का ऑपरेशन होना है, हालांकि अभी तक ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। वहीं, इससे पहले जब पीएम मोदी कर्नाटका के दौरे पर गए थे तो उन्होंने  करुणानिधि से मुलाकात की थी। यह पहला मौका था, जब मोदी ने करुणानिधि से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की थी। मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ थी, जब स्टालिन केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। 

मोदी से मुलाकात के बाद वीलचेयर पर बैठे करुणानिधि घर के दरवाजे के पास आए थे और हाथ हिलाकर बाहर खड़े डीएमके कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेएम करूणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज