लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन को बढ़त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:40 IST

Open in App

चेन्नई, दो मई तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में द्रमुक नीत गठबंधन सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन से आगे चल रहा है।

निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 11 बजे तक 206 सीटों के उपलब्ध कराए रुझानों के मुताबिक, द्रमुक गठबंधन 111 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि अन्नाद्रुमक के मोर्चे को 94 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

अबतक के रुझानों से संकेत मिलता है कि द्रमुक के पक्ष में कोई विशिष्ट लहर नहीं थी और अन्नाद्रमुक ने 10 साल की सत्ताविरोधी लहर के बावजूद अपनी अहमियत नहीं खोई है। एक्जिट पोल में द्रमुक गठबंधन को 160-190 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी सलेम जिले की इडापड्डी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं जबकि उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम द्रमुक के टी तमिलसेल्वम से मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।

विपक्ष के नेता और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन यहां कोलाथुर सीट से आगे चल रहे हैं जबकि उनके बेटे और पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने चेपक-ट्रिपलिकेन सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

कोयंबटूर दक्षिण सीट से मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन और कांग्रेस उम्मीदवार मयूर जयकुमार के बीच कांटे की टक्कर चल रही है जबकि भाजपा के वी श्रीनिवासन तीसरे स्थान पर हैं।

द्रमुक के प्रमुख नेता एमआरके पन्नीरसेल्वम (कुरिन्जीपाडी) और दुरईमुरूगन (कटपाडी) से पीछे चल रहे हैं जबकि अन्नाद्रमक से निष्कासित और अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम के प्रमुख टीटीवी दिनाकरण कोविलपट्टी सीट से अन्नाद्रमुक के नेता और मंत्री के सी राजू से पीछे चल रहे हैं।

अबतक आगे चल रहे मंत्रियों में एसपी वेलुमणि, एस राजू, एमसी संपथ, एमआर विजयभास्कर, सी विजयभास्कर और यू के राधाकृष्ण शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी