लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि की तबीयत में गंभीर गिरावट, अस्पताल ने जारी की ताजा मेडिकल बुलेटिन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 7, 2018 16:56 IST

करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 07 अगस्त: डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत में पिछले कुछ घण्टों में गंभीर गिरावट आयी है। कावेरी अस्पताल ने मंगलवार शाम 4.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है। 94 वर्षीय डीएमके प्रमुख पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। करुणानिधि को अस्पताल में देखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चेन्नई पहुँचे थे। 

 

इससे पहले सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है।’’ अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी।

करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करूणानिधि का हालचाल पूछने सोमवार रात अस्पताल आये। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा ने गडकरी का स्वागत किया। उसके बाद गडकरी करूणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। गडकरी कल यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख की पत्नी दयालु अम्मल भी सोमवार को अस्पताल पहुंची। 28 जुलाई से अभी तक वह पहली बार पति से मिलने आयी थीं। अम्मल व्हीलचेयर से अस्पताल पहुंचीं। सामान्य तौर पर इस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करूणानिधि करते थे। बढ़ती उम्र के कारण अम्मल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल जाकर करूणानिधि के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो