लाइव न्यूज़ :

डीके शिवकुमार बोले- 'मेरे नेतृत्व में 135 विधायक जीत कर आए', सीएम पद के लिए अब शुरू हुई दिल्ली की दौड़

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 15, 2023 18:24 IST

बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने परिवार से मिलूंगा। इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा। मेरे नेतृत्व में 135 विधायक जीत कर आए। सभी ने एक स्वर में कहा कि सीएम नियुक्त करने का मामले को पार्टी के आलाकमान पर छोड़ देना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमारकहा- मेरे नेतृत्व में 135 विधायक जीत कर आएकहा- साहस वाला एक अकेला आदमी बहुमत बन जाता है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के सामने राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुनना बड़ी चुनौती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच सीएम पद की रेस है। इस बीच डीके शिवकुमार का बड़ा बयान आया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को राज्य में 135 सीटें मिलीं।

बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने परिवार से मिलूंगा। इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा। मेरे नेतृत्व में 135 विधायक जीत कर आए। सभी ने एक स्वर में कहा कि सीएम नियुक्त करने का मामले को पार्टी के आलाकमान पर छोड़ देना चाहिए। मेरा उद्देश्य कर्नाटक को बेहतर बनाना था और मैंने यह किया।"

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा, "पिछले 5 वर्षों में क्या हुआ, मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता। किसी दिन, मैं इसका खुलासा करूंगा। जब हमारी गठबंधन सरकार गिर गई और कई विधायक चले गए, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी। मैं एक अकेला आदमी हूं। मैं एक बात में विश्वास करता हूं कि साहस वाला एक अकेला आदमी बहुमत बन जाता है।" 

बता दें कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को चुनने का फैसला हाईकमान लेगा। रविवार को विधायकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री का नाम लेने के लिए अधिकृत करने का फैसला किया और इस पद के एक अन्य शीर्ष दावेदार सिद्धारमैया पहले ही दिल्ली पहुंच गए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की कुल 224 विधानसभा सीट में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। लेकिन कांग्रेस के लिए अब नई मुसीबत है राज्य के नए मुख्यमंत्री को बिना किसी अंदरूनी टकराव के चुनना। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कर्नाटक में कांग्रेस का सीएम कौन होगा? इस पेचीदा सवाल को लेकर कांग्रेस परेशान है।

हालांकि इससे पहले ही ये जानकारी सामने आई है कि राज्‍य में नई सरकार का शपथ ग्रहण 18 मई को होगा। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही समान विचारधारा वाले दलों को निमंत्रण भेजा जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेससिद्धारमैयासोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा