Diya kumari, Brajesh pathak and Pushkar dhami kamakhya temple: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "मैंने मां कामाख्या के दर्शन किए। आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में आने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं उन्हें बधाई देती हूं। उनके मंत्रीमंडल को शुभकामनाएं। बहुत बड़ी जीत के साथ उन्होंने ये सरकार बनाई है... असम में बहुत विकास हुआ है। यह प्रदेश अब हर प्रकार से सुरक्षित बन चुका है। हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है...बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार आई है और वहां भी मुझे लगता है कि अब बहुत विकास होगा और प्रदेश की बहुत तरक्की होगी।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने कहा, "असम में मां कामाख्या की कृपा से भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार आज बनी है... 'कोलकाता हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी', सनातन संस्कृति का चरमोत्कर्ष पूरी दुनिया देख रही है। असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर असम की जनता के मनोकांक्षाओं को पूरा किया है। मैं असम की जनता को बहुत-बहुत बधाईयां देता हूं... अगले पांच सालों में असम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा..."
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।