लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में पटाखों और आतिशबाजी पर बैन, कोविड महामारी को देखते हुए से कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2021 15:30 IST

कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिवाली, काली पूजा से लेकर छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी इस बार पश्चिम बंगाल में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली सहित काली पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और नये साल के मौके पर पटाखों पर बैन।कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया आदेश, कोविड महामारी को देखते हुए दिया फैसला।हाल में दुर्गा पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में कई इलाकों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई थी।

कोलकाता: कलकता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में इस साल तमाम त्योहारों के लिए पटाखों की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए दिवाली सहित काली पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और नये साल के मौके पर भी पटाखों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

पिछले साल भी हाई कोर्ट ने ऐसे ही आदेश दिए थे। इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 26 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में कहा था कि दिवाली और काली पूजा की संध्या पर रात आठ बजे से 10 बजे तक हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। 

बता दें कि हाल में दुर्गा पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में कई इलाकों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने भी कोवि़ड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हुगली में पुलिस लोगों की आवाजाही पर करीबी नजर रख रही है, जहां दुर्गा पूजा के बाद कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। पुलिस ने स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन के लिये राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना में कम से कम 72 नरेंद्रपुर में 30 और सोनारपुर में 42 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

राज्य सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सोनारपुर और नरेंद्रपुर में 24 निषिद्ध क्षेत्र निर्धारित किये हैं और तीन दिनों के लिए बाजार तथा गैर-जरूरी दुकानों को बंद कर दिया है।  

पश्चिम बंगाल में स्कूल खोलने की तैयारी

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज भी 16 नवंबर को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए फिर से खुले जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिवालीCalcutta High Courtपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी