लाइव न्यूज़ :

आपदा प्रबंधनः फेक ट्रेनर ने मॉक ड्रिल के दौरान छात्रा को धक्का मार नीचे गिराया, हुई मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 13, 2018 14:02 IST

कोवई कलाईमगल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आपदा प्रबंधन पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। कॉलेज के 20 छात्र उस ड्रिल में हिस्सा ले रहे थे जिसमें 19 साल की एन लोगेश्वरी भी शामिल थी। इस ड्रिल के बाद भाग लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट भी मिलना था।  

Open in App

बेंगलुरु, 13 जुलाईः कर्नाटक के कोयम्बटूर में एक कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर चल रही मॉक ड्रिल के दौरान एक लड़की की दूसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। हालांकि सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई नियमों की अनदेखी हुई जो लड़की की मौत का कारण बना।

कोवई कलाईमगल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आपदा प्रबंधन पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। कॉलेज के 20 छात्र व छात्राएं उस ड्रिल में हिस्सा ले रहे थे, जिसमें 19 साल की एन लोगेश्वरी भी शामिल थी। इस ड्रिल के बाद भाग लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट भी मिलना था।  

ड्रिल में यह सिखाया जा रहा था कि किसी आकस्मिक आपदा के दौरान किसी इमारत के दूसरे तल से कैसे कूदा जा सकता है। शुरूआत में नागेश्वरी को डर लग रहा था और वह ट्रेनर अरुमुगम के कई बार कहने पर कूदने का प्रयास कर रही थी। हालांकि डर की वजह से वह लगातार चिल्ली रही थी और ट्रेनर उसे कूदने के लिए कह रहा था। इसी दौरान ने उसे कूदने के लिए हल्का धक्का दे दिया।

हालांकि नीचे कई छात्र नेट लगा कर खड़े थे, लेकिन कूदते समय नागेश्वरी का संतुलन बिगड़ा और उसका सर इमारत के सनरूफ वाले हिस्से से लड़ा। घटना के तुरंत बाद ही उसको एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या एनडीएमए के अधिकारियों ने बताया कि अरुमुगम के रूप में पहचाना गया युवक प्रशिक्षक नहीं हैं और न ही उसे लोगों के साथ अभ्यास करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में लड़की डरी हुई थी। कूदने में हुई गलती से उसका सर सीधा सनरूफ से जा लड़ा और उसकी मौत हो गई। यह बात तो पूछी ही जा रही है कि इंतजाम और बेहतर होते और नियमों का उचित रूप से पालन होता तो शायद यह मौत नहीं होती।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह