लाइव न्यूज़ :

घटना के पांच सप्ताह बाद भी संदिग्धों की पहचान नहीं होना निराशजनक : अदालत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:10 IST

Open in App

झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की 28 जुलाई को हुई संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई जांच पर असंतोष जताते हुये कहा कि घटना के पांच सप्ताह बाद भी तीन संदिग्धों की अभी तक पहचान नहीं होना, निराश करने वाला है जबकि आपके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डा. रविरंजन एवं सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए आज कहा, ‘‘पीठ को ऐसा प्रतीत होता है कि जब न्यायाधीश को ऑटो ने टक्कर मारी थी, उस समय एक बाइक सवार रूकते हुए न्यायाधीश को देखता है और वहां से निकल जाता है, जैसे वह इस घटना में न्यायाधीश की मौत होना सुनिश्चित करना चाहता था।’’ धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट पर पीठ ने असंतोष एवं नाराजगी जतायी। पीठ ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे तीन संदिग्धों से अभी तक पूछताछ नहीं की गयी है, जबकि सीसीटीवी फूटेज में वे स्पष्ट दिख रहे हैं। अदालत ने सीबीआई को अगले सप्ताह विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos