लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी: परिवार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:28 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर पांच दिन पहले उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे बुधवार को चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था।

दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंटर पर कहा गया,‘‘ आप सभी की दुआओं से दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं। आपका अपार प्यार और स्नेह हमेशा साहब के दिल को छू जाता है।’’

दिलीप कुमार को पहले बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन परिवार और चिकित्सकों ने कुमार को एक दिन और अस्पताल में रखने का फैसला किया।

‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल