लाइव न्यूज़ :

घोटालों के लिए टीएमसी नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा, भाजपा नेता दिलीप घोष ने फिर दिया विवादित बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 07:00 IST

दिलीप घोष ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, वह दिन दूर नहीं जब टीएमसी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा...राज्य के लोग इस भ्रष्ट टीएमसी सरकार से तंग आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि घोटालों के लिए टीएमसी नेता जल्द ही ‘‘जनता के आक्रोश’’ का सामना करेंगे।दिलीप घोष पहले भी विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं।इससे पहले सौगत रॉय को जूतों से पीटने की बात कही थी।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में संलिप्तता के लिए ‘‘सार्वजनिक रूप से पीटा’’ जाएगा। घोष पहले भी विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता मवेशी तस्करी तथा एसएससी घोटालों समेत विभिन्न घोटालों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए जल्द ही ‘‘जनता के आक्रोश’’ का सामना करेंगे। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब टीएमसी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा...राज्य के लोग इस भ्रष्ट टीएमसी सरकार से तंग आ गए हैं। वे विभिन्न घोटालों में संलिप्तता के लिए जल्द ही जनता के आक्रोश का सामना करेंगे।’’ 

गौरतलब है कि इससे पहले दिलीप घोष ने टीएमसी नेता सौगत रॉय को जूतों से पीटने की बात कही थी। घोष ने यह कहकर विवाद खड़ा दिया था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सौगत रॉय अपने उस बयान के लिए ‘‘जूतों से पीटे जाएंगे’’ जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के आलोचकों के बारे में कुछ कहा था। घोष के बयान पर रॉय ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

रॉय ने कहा कि भाजपा नेता ने ‘‘औपचारिक शिक्षा’’ नहीं ली है और वह तृणमूल के संपर्क में हैं क्योंकि भाजपा को अब उन पर भरोसा नहीं है। तृणमूल के वरिष्ठ सांसद रॉय ने कहा था कि पार्टी के दो नेताओं की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के नेता पार्टी को अनुचित तरीके से निशाना बना रहे हैं।

टॅग्स :Dilip GhoshTMCBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप