लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर बोले दिग्विजय सिंह- खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए CRPF जवान

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2023 10:31 IST

जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी।आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आए।

नई दिल्ली: साल 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी। ऐसे में मंगलवार को पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। इस बीच जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आए। 

सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।" वहीं, सिग्विजय सिंह से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे वीर नायकों को याद करते हुए जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था।" 

उन्होंने आगे लिखा, "हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।" बता दें कि एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को अपने वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलादिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज