लाइव न्यूज़ :

NRC: दिग्विजय सिंह ने बोला मोदी पर हमला, कहा- PM अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दें, हम अपने सारे दस्तावेज दे देंगे

By भाषा | Updated: January 15, 2020 17:41 IST

आतंकवाद जैसे गंभीर आरोपों में वांछित विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के एक अप्रमाणित दावे को लेकर भी दिग्विजय ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने एनआरसी के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं।

संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं।

दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम तो कहते हैं कि मोदी अपने पिता और माता का जन्म प्रमाणपत्र हमें बता दें, (इसके बाद) हम सब कागज दे देंगे।" 72 वर्षीय राज्यसभा सदस्य से एनआरसी विरोधी प्रदर्शनकारियों की इस "घोषणा" पर प्रतिक्रिया मांगी गयी थी कि अगर देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो वे संबंधित सरकारी अधिकारियों को अपने बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखायेंगे।

आतंकवाद जैसे गंभीर आरोपों में वांछित विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के एक अप्रमाणित दावे को लेकर भी दिग्विजय ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

भगोड़े प्रचारक के दावे को लेकर बुधवार को ही कई ट्वीट करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "नाइक ने वीडियो के जरिये बयान दिया है कि सितंबर 2019 में उनके पास मोदी और (गृह मंत्री) अमित शाह का एक दूत भेजा गया था जिसने उनसे कहा था कि अगर वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के भारत सरकार के कदम का समर्थन करते हैं, तो सरकार उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लेगी और वह भारत लौट सकते हैं।"

दिग्विजय ने कहा, "जिस जाकिर नाइक को मोदी और शाह ने देशद्रोही करार दिया है, अगर वही शख्स इस तरह का बयान दे रहा है तो उन्हें इसका खंडन करना चाहिये। मेरा प्रश्न है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से नाइक के इस बयान का आज तक खंडन क्यों नहीं किया गया?"

इस बीच, नाइक के दावे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिग्विजय के हमले पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया। विजयवर्गीय ने कहा, "मैं मोदी और शाह की टीम का आदमी हूं। लेकिन मुझे इसकी (नाइक के संबंधित दावे की) कोई जानकारी नहीं है। दिग्विजय जबरन अफवाह फैलाकर देश का वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं।" 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज