लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 का अलग स्वरूप: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई कोविड-19 के कथित सिंगापुर स्वरूप को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान की आलोचनाओं के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया कि उस देश में कोरोना वायरस का एक अलग प्रकार सामने आया है।

इससे कुछ घंटे पहले ही सिंगापुर की सरकार ने केजरीवाल के बयान पर भारतीय उच्चायुक्त से कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया था कि सिंगापुर में कोरोना वायरस का एक नया स्वरूप सामने आया है जो बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है और यह दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर के रूप में आ सकता है, इसलिए सिंगापुर के साथ सभी हवाई सेवाओं को रद्द किया जाना चाहिए।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत में इस समय कोरोना वायरस के अनेक स्वरूप हैं। जीनोम श्रृंखला से उनकी मौजूदगी का पता लगाया जाता है। यह (सिंगापुर में) वास्तव में एक अलग स्वरूप है। सिंगापुर हो, दिल्ली हो, अमेरिका हो या लंदन हो, महत्वपूर्ण बात यह है कि वायरस के प्रकार अलग-अलग हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना गलत है कि यह अलग स्वरूप नहीं है। कुछ वक्त बाद तस्वीर साफ होगी। हम आपको इस बारे में सूचित करेंगे।’’

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल ब्रिटेन से उड़ानों को निरस्त करने की मांग की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘तब भी इसे अनुचित मांग कहा गया था। मुझे लगता है कि हमें देश को बचाने के लिए जो भी संभव हो, करना चाहिए।’’

इससे पहले आज दिन में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि ‘सिंगापुर स्वरूप' वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री के ट्वीट पर सिंगापुर सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त से कड़ा ऐतराज जताया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मजबूत भागीदार रहे हैं। परिवहन एवं आपूर्ति केंद्र और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के रूप में हम सिंगापुर की भूमिका की सराहना करते हैं।’’

केजरीवाल ने कल हिंदी में ट्वीट किया था, ‘‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है: 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों। 2. बच्चों के लिए भी टीके के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।’’

इस पर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस दावे में कोई सचाई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए